अरविंद केजरीवाल पर जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा वाली तीसरी मुश्किल, दो और AAP नेताओं पर भी केस
हेमलता कौशिक, मई 21 -- दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत आम आदमी पार्टी के नेताओं सौरभ भारद्वाज व गोपाल राय के खिलाफ दिल्ली उच्च न्यायालय के सामने एक आपराधिक अवमानना याचिका दायर की गई है। इस याचिका में आरोप लगाया गया है कि उन्होंने दिल्ली उच्च न्यायालय की मौजूदा न्यायाधीश जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा को निशाना बनाते हुए एक मिलाजुला सोशल मीडिया अभियान चलाया। जस्टिस नवीन चावला व जस्टिस रविन्द्र डुडेजा की पीठ शुक्रवार को इस मामले की सुनवाई करेगी। दिल्ली हाई कोर्ट में यह याचिका अधिवक्ता अशोक चैतन्य ने दायर की है, जिसमें उन्होंने संविधान के अनुच्छेद 215 के साथ पढ़े जाने वाले न्यायालय की अवमानना अधिनियम, 1971 की धारा 15 (1) (सी) के तहत दायर याचिका में आपराधिक अवमानना कार्यवाही शुरू करने की मांग की है। अपनी याचिका में उन्होंने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.