नई दिल्ली, अप्रैल 22 -- पश्चिम बंगाल में 23 और 29 अप्रैल को दो चरणों में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है। चुनाव में मुख्य मुकाबला सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के बीच है। इस बीच आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो ने फोन पर टीएमसी सुप्रीमो और बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से बात की। अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि अभी-अभी ममता दीदी से फोन पर बात हुई। मैंने उनके प्रति अपनी पूरी एकजुटता और समर्थन व्यक्त किया। वह एक बहुत ही मुश्किल लड़ाई लड़ रही हैं, जो भारतीय लोकतंत्र के लिए सबसे महत्वपूर्ण लड़ाइयों में से एक है। चुनाव आयोग समेत सभी संस्थाओं का दुरुपयोग करने के बावजूद मोदी जी की हार होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...