अरविंद केजरीवाल ने पीएम मोदी को 'सबसे बड़ा आतंकवादी' कह डाला
नई दिल्ली, जुलाई 21 -- आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कॉकरोच जनता पार्टी के संसद चलो मार्च को लेकर केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जोरदार हमला बोला है और उन्हें सबसे बड़ा आतंकवादी बताया है। मार्च के बाद प्रदर्शनकारियों पर हो रही एफआईआर को लेकर उन्होंने कहा कि मोदी जी कहते हैं कि वे लोग एंटी नेशनल थे। लेकिन सबसे बड़े एंटी नेशनल मोदी जी आप है। मोदी जी उन्हें आतंकवादी बता रहे हैं लेकिन सबसे बड़े आतंकवादी आप हैं। अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा, ये जो आरोप लहा रहे हैं बच्चों पर, वे गलत हैं। ये बच्चे सिर्फ इतना मांग रहे हैं कि पेपर लीक कराना बंद करो। प्रधानमंत्री होकर पेपर लीक कराना बंद नहीं कर सकते हैं। उन्होंने एक और गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि या तो आप बेबस हैं या पेपर लीक का पैसा आप तक पहुंच रहा है। उन्होंने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.