नई दिल्ली, अगस्त 1 -- आम आमदी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने ई20 के खिलाफ आयोजित कार्यक्रम में पीएम आवास की ओर मार्च का ऐलान किया है। उन्होंने कहा है कि वह मंगलवार को 100 लोगों के साथ पीएम मोदी के आवास की ओर जाएंगे। उन्होंने कहा है कि केवल ऐसे 100 लोग मेरे साथ आएं जिन्हें डंडे खाने और जेल जाने से डर ना लगता हो। इसी के साथ उन्होंने तीन मांगे भी की है। 'कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया' में ई20 ईंधन पर आयोजित एक 'टाउन हॉल' बैठक को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा कि वह मंगलवार दोपहर को हस्ताक्षर अभियान के तहत ज्ञापन इकट्ठा करेंगे और लगभग 100 लोगों के साथ लोक कल्याण मार्ग स्थित पीएम आवास की ओर कूच करेंगे। यह भी पढ़ें- अरविंद केजरीवाल ने E20 वाले मंच से किया ऐलान- हमारे बीच आए मोदी जी; फिर लगे ठहाकक्या है तीन मांगे? अरविंद केजरीवा...