नई दिल्ली, अगस्त 11 -- क्या कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के पीछे आम आदमी पार्टी (आप) और इसके मुखिया अरविंद केजरीवाल का हाथ है? अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका समेत सीजेपी के कई बड़े नेताओं के पहले 'आप' से जुड़े होने की खबरों को लेकर इस तरह के सवाल बार-बार उठ रहे हैं। अब खुद अरविंद केजरीवाल ने इन पर खुलकर जवाब दिया है और उन्होंने इन नेताओं के 'आप' से रिश्ते और ट्रेनिंग की बात कबूल की है। अरविंद केजरीवाल से हाल ही में एक पॉडकास्ट के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी और 'आप' के रिश्ते को लेकर पूछा गया कि क्या सीजेपी के लीडरशिप आपके लोग हैं? 'आप' के मुखिया ने चेहरे पर मुस्कान के साथ कहा, 'हमारा तो ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट है, अकैडमी है। इस अकैडमी से बहुत से लोग ट्रेंड होकर जाते हैं और आगे जाकर नेता बनते हैं।' यह भी पढ़ें- राघव चड्ढा को BJP में आपने प्लांट किया ...