नई दिल्ली, नवम्बर 11 -- आम आदमी पार्टी के सांसद और वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल और खुद के राजनीति में आने के सवाल पर खुलकर बात की। शाहिद सिद्दीकी के साथ एक पॉडकास्ट में आप नेता ने कहा कि भारतीय राजनीति में अरविंद केजरीवाल के जैसे बहुत कम लोग हैं। केजरीवाल पूरे दृढ़ विश्वास के साथ काम करते हैं। अगर उन्होंने ठान लिया ये करना है तो करना है। कोई चीज उन्हें हिला नहीं सकती। आप नेता ने कहा कि आज मेरे साथ एक ऐसा व्यक्ति है कि जिसे मैं वन मैन डेमोलेशन आर्मी कहता हूं। मैं उन्हें बुलडोजर तो नहीं कहूंगा क्योंकि बुलडोजर को बहुत बदनाम कर दिया है हमारे योगी जी ने। वरना अच्छे काम भी बुलडोजर से हुआ करते थे। आप नेता ने कहा कि अरविंद केजरीवाल एक अकेला आदमी है जो पार्लियामेंट हो या सड़क हो, अयोध्या हो या फिर दिल्ली हो, हर जगह पर सरकार क...