नई दिल्ली, मार्च 28 -- दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के मुखिया अरविंद केजरीवाल को कथित शराब घोटाले में आरोप मुक्त किए जाने पर गृह मंत्री अमित शाह ने पहली बार प्रतिक्रिया दी है। गृह मंत्री ने कहा कि केजरीवाल और अन्य के खिलाफ काफी सबूत हैं। उन्होंने निचली अदालत से सुप्रीम कोर्ट तक की प्रक्रिया का जिक्र करते हुए कहा कि जब तक सर्वोच्च अदालत से फैसला नहीं आ जाता है किसी को कट्टर ईमानदार का लेबल नहीं लगाना चाहिए। शाह ने केजरीवाल के नई दिल्ली सीट से चुनाव हारने पर भी तंज कसा। एक टीवी न्यूज चैनल के कार्यक्रम में गृहमंत्री से शुक्रवार को कथित तौर पर एजेंसियों के दुरुपयोग और अदालत से अरविंद केजरीवाल को आरोप मुक्त किए जाने पर सवाल किया गया। गृहमंत्री ने कहा, 'यह सेशंस कोर्ट का फैसला है। हमने उसे दिल्ली के उच्च न्यायालय में चुनौत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.