अमरोहा, फरवरी 28 -- अमरोहा। आम आदमी पार्टी के प्रांतीय अध्यक्ष ई.मोहम्मद हैदर ने न्यायालय द्वारा दिल्ली के कथित शराब घोटाले के मामले में पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया समेत सभी 23 आरोपियों को निर्दोष करार देते हुए बरी किए जाने के निर्णय का स्वागत किया है। कहा कि यह फैसला भाजपा द्वारा रची गई आजाद भारत की सबसे बड़ी राजनीतिक साजिश पर करारा तमाचा है। तेजी से आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल की लोकप्रियता बढ़ने से भयभीत होकर भाजपा ने दिल्ली शराब घोटाले के नाम पर सुनियोजित षड्यंत्र रचा। कहा कि उत्तर प्रदेश में पार्टी कार्यकर्ता अब दोगुनी ऊर्जा के साथ दिल्ली मॉडल को गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचाने का काम करेंगे। आरोप लगाया कि भाजपा सरकार देश की संवैधानिक संस्थाओं पर क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.