सुल्तानपुर, मार्च 28 -- सुलतानपुर,संवाददाता। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अमेठी जिले के गौरीगंज कस्बे में करीब 12 साल पहले दर्ज दो आपराधिक मुकदमों की सुनवाई एक बार फिर टलकर 25 अप्रैल तक के लिए स्थगित कर दी गई है। लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान 20 अप्रैल 2014 को अमेठी के तत्कालीन अपर मुख्य अधिकारी जगप्रसाद मौर्य की तहरीर पर पहला मुकदमा दर्ज किया गया था, जिसमें रोड जाम, उपद्रव और आदर्श चुनाव आचार संहिता उल्लंघन के आरोप शामिल हैं।वहीं मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र के औरंगाबाद में एक चुनावी सभा के दौरान कांग्रेस के विरुद्ध भड़काऊ भाषण देने पर लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत दूसरा मुकदमा दर्ज हुआ था। उल्लेखनीय है कि इन दोनों मुकदमों की सुनवाई पर सर्वोच्च न्यायालय ने अगले आदेश तक रोक लगा रखी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.