लखनऊ, फरवरी 27 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया सहित सभी 23 आरोपियों को कोर्ट द्वारा दिल्ली के कथित शराब घोटाले मामले में दोषमुक्त किए जाने का पार्टी ने स्वागत किया है। निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने कहा है कि आम आदमी पार्टी के नेताओं को घोटाले में चुन-चुन कर फंसाया गया। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल के आंसू को देशभर ने देखा है। आने वाले दिनों में भाजपा को उन आंसुओं का हिसाब देना पड़ेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.