अरविंद केजरीवाल की पार्टी को डबल झटका, एक भी सीट नहीं मिली और 17% गिर गया वोट शेयर
गांधीनगर, अक्टूबर 14 -- गुजरात में अगले साल होने जा रहे विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी आम आदमी पार्टी (आप) को एक बड़ा झटका लगा है। गुजरात की राजधानी गांधीनगर में हुए ताजा चुनाव में अरविंद केजरीवाल की पार्टी को डबल झटका लगा है। गांधीनगर म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन (जीएमसी) की 44 सीटों पर हुए चुनाव में अरविंद केजरीवाल की पार्टी ना सिर्फ खाता खोलने में नाकाम रही, बल्कि उसका वोट शेयर भी पिछले चुनाव के मुकाबले बहुत नीचे आ गया। भाजपा ने 44 में से 38 सीटों पर जीत हासिल करके अपना कब्जा बरकरार रखा तो कांग्रेस ने पांच सीटों पर जीत हासिल की है। जीएमसी के नतीजे जब मंगलवार को जारी हुए तो भाजपा के लिए इसमें कई खुशखबरी थी तो कांग्रेस और आप के लिए एक बार फिर नतीजे निराशाजनक रहे। कांग्रेस को इस बात की संतुष्टि हो सकती है कि उसने वोट शेयर में कुछ इजाफा किय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.