नई दिल्ली, अक्टूबर 5 -- आम आदमी पार्टी (आप) और कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के रिश्तों को लेकर खूब बात होती है। इस बात का भी खूब जिक्र होता है कि सीजेपी के प्रमुख अभिजीत दीपके समेत कई बड़े नेता 'आप' से जुड़ाव रखते हैं। हालांकि, इस बीच दोनों संगठनों में कुछ मुद्दों पर सहमति बनती नहीं दिख रही है। अभिजीत दीपके की ओर से विपक्षी दलों से की गई मांग पर जहां 'आप' ने चुप्पी साध रखी है तो वहीं अरविंद कजेरीवाल की ओर से दो बार की गई अपील पर सीजेपी ने कोई भी जवाब देने से परहेज किया है।अभिजीत दीपके की मांग क्या? सीजेपी के संस्थापक और सह संयोजक अभिजीत दीपके ने जब पिछले दिनों मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करते हुए देशव्यापी आंदोलन चलाने का ऐलान किया तो उन्होंने लगे हाथ विपक्षी दलों के सामने भी एक बड़ी मांग रख दी। दीपके ने कहा कि यदि ...