अरविंद कुमार रामा बीओआई के अखिल भारतीय कमेटी के सदस्य मनोनीत
भागलपुर, जुलाई 11 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। बोधगया में आयोजित बैंक ऑफ इंडिया एम्पलाइज यूनियन (बिहार राज्य) की कार्यकारिणी समिति की बैठक में यूनियन के बिहार राज्य उपाध्यक्ष और बीपीबीईए जिला कमेटी भागलपुर के महासचिव अरविंद कुमार रामा को फेडरेशन की अखिल भारतीय कमेटी का सदस्य मनोनीत किया गया है। फेडरेशन के प्लेटिनम जुबली समारोह के उपलक्ष्य में अखिल भारतीय महासचिव कामरेड दिनेश झा ललन ने उन्हें इस जिम्मेदारी के लिए सम्मानित किया। अरविंद कुमार रामा के राष्ट्रीय स्तर पर मनोनयन से भागलपुर के स्थानीय बैंक कर्मचारियों में भारी उत्साह और हर्ष का माहौल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.