चक्रधरपुर, अगस्त 19 -- चक्रधरपुर। अरविंद सोसायटी केन्द्र चक्रधरपुर में श्री अरविंद की 154वीं जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। प्रात: कालीन प्रथम सत्र में श्री अरविंद और श्री माँ के चित्रों पर माल्यार्पण, पुष्पार्पण तथा धूप-दीप प्रज्वलित किया गया। तत्पश्चात श्री माँ के चरणों की परिक्रमा की गई और वन्दे मातरम् का सामूहिक गायन हुआ। कार्यक्रम का संचालन केन्द्र सचिव रवीन्द्र नाथ घोष द्वारा किया गया। उपस्थित भक्तों ने पुष्प अर्पित कर श्री माँ के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की। इसके पश्चात श्री अरविंद को पुष्पांजलि अर्पित की गई तथा योग के महत्व पर संक्षिप्त प्रकाश डाला गया। पुस्तक-पाठ एवं ध्यान के उपरान्त भक्तों के बीच प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। यह भी पढ़ें- Chakradharpur News: श्री अरविंद की 154वीं जयंती मनाई गई मौके पर सुखेन्दु चक्रव...