अरविंद की मौत पर परिवार में कोहराम
मोतिहारी, जून 25 -- तुरकौलिया । थाना क्षेत्र अंतर्गत शंकरसरैया अहीर टोली गांव के युवक वचन यादव के पुत्र पिकअप चालक अरविन्द कुमार की वाहन दुर्घटना में मौत पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अरविन्द अपने चचेरे भाई विनोद यादव की पिकअप गाड़ी चलाता था। बुधवार को वह पिकअप से मुर्गी की डिलीवरी देने चकिया गया हुआ था। डिलीवरी पूरी करने के बाद वापस अपने घर लौट रहा था। इधर, अरविन्द की मौत की खबर सुनते ही उसकी गर्भवती पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। ग्रामीणों के अनुसार, अरविन्द ही परिवार का मुख्य कमाने वाला सदस्य था। उसकी असमय मौत से परिवार के सामने गंभीर आर्थिक संकट भी खड़ा हो गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.