सोनभद्र, मई 2 -- सोनभद्र। यूपी रोडवेज इंप्लाइज यूनियन शाखा सोनभद्र डिपो का वार्षिक चुनाव शुक्रवार को सोनभद्र डिपो में संपन्न हुआ। इस दौरान नवनिर्वाचित पदाधिकारियों में अरविंद कमार अध्यक्ष, दिनेश पाल शाखा मंत्री निर्वाचित हुए। वहीं अवधेश सिंह उपाध्यक्ष प्रथम, कपिल देव उपाध्यक्ष द्वितीय, श्यामसुंदर सिंह संयुक्त मंत्री, हरिश्चंद्र संयुक्त मंत्री द्वितीय, आशुतोष वर्मा संगठन मंत्री व विनोद फर्स्ट कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुए। इसके साथ ही कार्यकारी सदस्य के रुप में रामकृपाल त्रिपाठी,मनोज सिंह, सुशील पाल, अमित कुमार सिंह, प्रमोद श्रीवास्तव, नबीउल्लाह खान एवं रविंद्र पटेल निर्वाचित हुए हैं। इसकी जानकारी यूपी रोडवेज इंप्लाइज यूनियन शाखा ने दी। यह भी पढ़ें- हरेन्द्र राय बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के कार्यवाहक अध्यक्ष बने
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.