वाराणसी, मई 6 -- वाराणसी। संयुक्त चिकित्सा एवं स्वास्थ्य कर्मचारी कल्याण एसोसिएशन के वाराणसी ईकाई की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। कबीरचौरा स्थित मंडलीय अस्पताल में हुई बैठक में अरविंद कुमार को अध्यक्ष चुना गया है। वह मंडलीय अस्पताल में वरिष्ठ नेत्र परीक्षण अधिकारी हैं। वहीं जिला मंत्री फार्मासिस्ट जितेंद्र कुमार, संरक्षक चीफ फार्मासिस्ट रामायण, सम्प्रेक्षक एक्स-रे टेक्निशियन रमापति यादव, उपाध्यक्ष लैब टेक्निशियन अशोक कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष वार्ड बॉय राजनारायण, संगठन मंत्री डेंटल हाईजिनिस्ट निसार अहमद, संयुक्त मंत्री नर्सिंग ऑफिसर अफसाना खातून चुनी गई हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.