अरवल में 217 अनाथ व बेसहारा बच्चों को हर महीने मिल रही आर्थिक सहायता
जहानाबाद, सितम्बर 9 -- डीबीटी के माध्यम से सीधे बैंक खाते में भेजी जा रही है राशि परवरिश योजना के तहत 85 और प्रायोजन के तहत 132 बच्चों को लाभ अरवल, निज संवाददाता। जिले में जिला बाल संरक्षण इकाई के माध्यम से संचालित परवरिश और प्रायोजन योजना अनाथ व बेसहारा बच्चों के लिए बड़ा संबल बन रही है। इन योजनाओं के तहत जरूरतमंद बच्चों और परिवारों को सीधे डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से हर महीने आर्थिक सहायता दी जा रही है। इसका मुख्य उद्देश्य विकट परिस्थितियों से जूझ रहे बच्चों के भरण-पोषण और संरक्षण को सुनिश्चित करना है।
योजनाओं का विवरण जिला बाल संरक्षण इकाई से मिली जानकारी के अनुसार, बिहार सरकार द्वारा संचालित परवरिश योजना के तहत जिले में वर्तमान में 85 बच्चों को प्रत्येक माह एक-एक हजार रुपये की सहायता राशि उनके बैंक खातों में भेजी ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.