जहानाबाद, अप्रैल 28 -- अरवल, निज प्रतिनिधि। सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के अंतर्गत सभी लाभार्थियों के लिए जीवन प्रमाणीकरण कराना अनिवार्य है। विभाग द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि केवल जीवन प्रमाणीकृत पेंशनधारियों को ही आगे पेंशन का भुगतान किया जाएगा। अरवल जिले में वर्तमान में कुल 19681 पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण लंबित है। इसको ध्यान में रखते हुए जिले के सभी प्रखंडों में दिनांक 30 अप्रैल से 26 मई तक पंचायत स्तर पर विशेष शिविरों का आयोजन किया जा रहा है, ताकि सभी पेंशनधारी सरल एवं सुलभ तरीके से अपना जीवन प्रमाणीकरण करा सकें। यह जीवन प्रमाणीकरण कार्य कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से नि:शुल्क किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- 32951 पेंशनधारियों का अब तक नहीं हुआ जीवन प्रमाणीकरण जिन पेंशनधारियों का बायोमैट्रिक प्रमाणीकरण (फिंगर/आईिरस) संभव नहीं...