जहानाबाद, मई 20 -- अरवल, निज संवाददाता। अखिल भारतीय औषधि विक्रेता संघ के आह्वान पर पूरे भारतवर्ष सहित अरवल जिले की सभी दवा दुकाने बंद रही। जिले की 400 से अधिक दवा की दुकानो में सुबह से ही ताला लटका दिखा। ऑनलाइन दवा की बिक्री के खिलाफ, दवा निर्माता कंपनी के द्वारा कॉरपोरेट को बहुत भारी डिस्काउंट देने के खिलाफ एवं ऑनलाइन के आड़ में नकली दवा की बिक्री पर रोक लगाने के लिए बंद का आह्वान किया गया है। यह भी पढ़ें- किशनगंज : दवा विक्रेता संघ के आह्वान पर जिले की दवा दुकानें सुबह से है बंददवा दुकानें बंद रहने से मरीजों की परेशानी दवा दुकान बंद होने के कारण कई मरीज दवा के लिए शहर में इधर से उधर भटकते रहे। मरीज पुष्पा देवी, परशुराम यादव, महेंद्र सिंह, लक्ष्मी देवी ने बताया कि हम लोग गांव से दवा लेने के लिए बाजार आए थे। लेकिन बाजार आने पर पता चला कि द...