जहानाबाद, जुलाई 25 -- अरवल, निज प्रतिनिधि। नीट में धांधली तथा अन्य शैक्षणिक मुद्दों को लेकर आयोजित बिहार बंद अरवल में शांतिपूर्ण रहा। बंद के समर्थन में बड़ी संख्या में इंकलाबी नौजवान सभा समेत अन्य संगठनों से जुड़े छात्र और युवा सड़क पर उतरे। छात्रों ने शहर के भगत सिंह चौक पर सभा की। जिसमें केन्द्र सरकार पर जमकर हमला बोला गया और शिक्षा मंत्री के तत्काल इस्तीफे की मांग की गई। सभा की अध्यक्षता रामाकांत कुमार तथा संचालन शाहशाद कर रहे थे। बंद के दौरान अरवल में बड़े वाहन न के बराबर चले। छोटे वाहनों की संख्या भी आम दिनों की अपेक्षा कम रही। यह भी पढ़ें- सड़कों पर उतरे छात्रों ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर मनाया जश्न हालांकि अधिकांश दुकान खुले हुए थे। लेकिन बाजार में ग्राहक काफी कम संख्या में पहुंचे थे। अरवल बस स्टैंड में भीड़-भाड़ नहीं दिखी। अरवल औ...