जहानाबाद, अप्रैल 16 -- अरवल, निज प्रतिनिधि जिला पदाधिकारी अमृषा बैंस द्वारा समाहरणालय सभा कक्ष में एलपीजी गैस से संबंधित प्रेस कॉन्फ्रेन्स का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि अरवल जिला अंतर्गत एलपीजी गैस की पर्याप्त उपलब्धता है तथा जिले में आपूर्ति की स्थिति पूर्णत सामान्य है। 16 अप्रैल की स्थिति के अनुसार जिले में कुल 2942 एलपीजी गैस सिलिंडर उपलब्ध है तथा 1242 गैस सिलेन्डर आने वाला है। साथ ही अरबल जिले के पेट्रोल पपों पर पेट्रोल एवं डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है। वर्तमान रिथति के अनुसार पेट्रोल की उपलब्धता 113.8 किलोलीटर तथा डीजल की उपलब्धता 172.8 किलोलीटर है, जिससे आमजन को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं हो रही है। यह भी पढ़ें- गैस सिलेंडर पर्याप्त उपलब्ध, लग्न में नहीं होगी असुविधा: डीएम जिले के सभी 14 गैस एजेंसियों के पास पर्याप्त मात्...