जहानाबाद, अगस्त 28 -- खाद की खरीद के लिए जटिल शर्तें वापस लेकर सुलभ तरीके से आपूर्ति कराए जिला प्रशासन 90 प्रतिशत से अधिक खेती करने वाले बटाईदार किसानों को शर्तों के कारण नहीं मिलेगा खाद बटाईदार किसानों का ऑनलाइन नहीं हो रहा पंजीकरण, ब्लैक में खाद खरीदने को मजबूर अरवल, निज संवाददाता। जिले में खाद खरीदने के लिए अब जमीन के खाता-प्लॉट से संबंधित कागजात ऑनलाइन करना होगा।

किसानों की समस्याएँ इस व्यवस्था को लेकर किसान महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं अरवल के पूर्व विधायक महानंद सिंह ने सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि सरकार ने खाद माफियाओं को कालाबाजारी करने की खुली छूट दे दी है। खेती को लगातार जटिल प्रक्रिया बनाया जा रहा है, जिससे किसान परेशान होकर खेती से विमुख हो जाएं। प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए महानंद सिंह ने कहा कि पाय...