जहानाबाद, अप्रैल 8 -- कार्यकर्ताओं को पार्टी की मजबूती के लिए कार्य करने को कहा अरवल निज संवाददाता। जिला कांग्रेस कमेटी के नव मनोनीत जिलाध्यक्ष मोहम्मद कैफ को निवर्तमान जिलाध्यक्ष डॉ धनंजय शर्मा ने पदभार सौंप दिया। जिला कांग्रेस मुख्यालय श्रीकृष्ण आश्रम में आयोजित पदभार ग्रहण समारोह में वर्तमान जिलाध्यक्ष डॉक्टर धनंजय शर्मा ने नये जिलाध्यक्ष को पुष्पगुच्छ और अंग वस्त्र से सम्मानित करते हुए अध्यक्ष पद के कुर्सी का आदान-प्रदान किया तथा उन्हें शुभकामनाएं दी। डॉ. धनंजय शर्मा लगातार 12 वर्षों तक अरवल जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद पर रहने के बाद आज नये जिलाध्यक्ष को जिला कांग्रेस का प्रभार दे दिया। इस अवसर पर उन्होंने कांग्रेस पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। इधर नए अध्यक्ष मोहम्मद कैफ सभी पुराने और वरिष्ठ लोगों को मान सम्मान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.