पटना, जुलाई 22 -- अरवल के सिविल सर्जन के साथ हुई मारपीट की घटना और आरोपितों पर अब तक ठोस कार्रवाई नहीं होने के विरोध में बिहार हेल्थ सर्विसेज एसोसिएशन (भासा) के स्वास्थ्य कर्मियों ने हड़ताल की। बुधवार को आयोजित इस हड़लात में चिकित्सकों के साथ नर्सिंग एसोसिएशन, आयुष चिकित्सक संगठन, दंत चिकित्सकों के साथ राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में कार्यरत संविदाकर्मी शामिल थे। हालांकि, राजधानी में हड़ताल का कोई असर नहीं दिखा। पीएमसीएच, एनएमसीएच, न्यू गार्डिनर रोड, गर्दनीबाग समेत राजधानी के अस्पतालों में सामान्य दिनों की तरह स्वास्थ्य सेवाएं चली। वहीं भासा के महासचिव डॉ. रोहित कुमार ने कहा कि 17 जुलाई को अरवल के सिविल सर्जन के साथ हुई मारपीट की घटना के कई दिन बाद भी दोषियों पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: कटिहार: अरवल सिविल सर्...