जहानाबाद, दिसम्बर 30 -- अरवल, निज प्रतिनिधि। जिले के युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर सामने आया है। माई भारत जिला युवा अधिकारी दिव्या शर्मा ने जानकारी दी है कि वर्ष 2025-26 के अंतर्गत पांच दिवसीय अंतर-राज्य युवा विनिमय कार्यक्रम का आयोजन राजेन्द्र नगर, हैदराबाद में प्रस्तावित है। कार्यक्रम 3 फरवरी 2026 से 7 फरवरी 2026 तक आयोजित किया जाएगा। अंतर राज्य युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य 'विविधता में एकता' की भावना को सुदृढ़ करना है। इसके माध्यम से देश के विभिन्न राज्यों के युवाओं को एक-दूसरे की संस्कृति, परंपरा, सामाजिक जीवन, पर्यावरण और पारिवारिक मूल्यों से परिचित कराया जाता है। यह कार्यक्रम युवाओं के बीच भावनात्मक जुड़ाव, राष्ट्रीय एकता और सामुदायिक सद्भाव को बढ़ावा देने के साथ-साथ सर्वोत्तम प्रथाओं और अनुभवों के आदान-प्रदान का मंच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.