अरवल के सिविल सर्जन के साथ मारपीट के विरोध में ठप रही ओपीडी सेवा
बक्सर, जुलाई 22 -- चौसा, एक संवाददाता। अरवल जिला के सिविल सर्जन के साथ अराजक तत्वों के द्वारा की गई मारपीट की घटना के विरोध में बिहार स्वास्थ्य सेवा संघ के आह्वान पर बुधवार को राज्यव्यापी आंदोलन के तहत यहां भी ओपीडी सेवा पूरी तरह से ठप रही। इस वजह से स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर दूरदराज से इलाज के लिए आने वाले सैकड़ों मरीजों को निराशा का सामना करना पड़ा। वहीं हड़ताल के बावजूद अस्पताल की इमरजेंसी सेवा बहाल रही। इमरजेंसी सेवा में गंभीर रुप से बीमार मरीजों का इलाज चिकित्सक के द्वारा किया गया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ चंद्रमणि विमल ने बताया कि अरवल के सिविल सर्जन के साथ पिछले दिनों मारपीट की घटना के विरोध में यह राज्यव्यापी हड़ताल बुधवार को की गई। यह भी पढ़ें- Hajipur News: अरवल में सीएस के साथ हुई घटना के विरोध में सभी अस्पताल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.