अरवल की बेटी अनामिका ने नीट-यूजी में लहराया परचम, मिली 501वीं रैंक
जहानाबाद, जुलाई 17 -- डॉक्टर बनकर समाज की सेवा करना ही एकमात्र लक्ष्य अरवल, निज संवाददाता। प्रखंड की सोनबरसा पंचायत के कोरियम गांव की रहने वाली होनहार बेटी अनामिका कुमारी ने नीट-यूजी परीक्षा में अखिल भारतीय स्तर पर 501वीं रैंक हासिल कर पूरे जिले का मान बढ़ाया है। अनामिका की इस शानदार सफलता से पूरे गांव और जिले में खुशी का माहौल है। वह स्थानीय आंगनबाड़ी सेविका सुषमा कुमारी और मेडिकल स्टोर संचालक सतीश कुमार की सुपुत्री हैं। बेटी की इस ऐतिहासिक सफलता पर पिता सतीश कुमार ने गर्व जताते हुए बताया कि अनामिका शुरू से ही मेधावी रही है। उसने अपनी मैट्रिक की पढ़ाई जवाहर नवोदय विद्यालय, अरवल से पूरी की थी। इसके बाद वह नीट की तैयारी के लिए पुणे (महाराष्ट्र) चली गई, जहां उसने कड़े परिश्रम के दम पर यह मुकाम हासिल किया। यह भी पढ़ें- नीट में सफल होकर अनुष्क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.