पूर्णिया, मई 23 -- बायसी, एक संवाददाता। जिले के बायसी थाना क्षेत्र के गांगर पंचायत के गुहास में के तीन बच्चों की तलाश जारी है। महानंदा नदी में डूबे तीनों लापता दोस्तों को एसडीआरएफ की टीम तीसरे दिन भी खोजबीन करती रहीं। वहीं परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। एसडीएम अभिषेक रंजन मौके पर पहुंचे। महानंदा नदी में डूबे लापता बच्चों की बरामदगी के लिए अररिया जिले के गोताखोर को महानंदा नदी में उतारा गया। दिन भर महानंदा नदी में खोज के बावजूद तीनों बच्चों की तलाश पूरी नहीं हुई। एसडीएम अभिषेक रंजन ने बताया कि तीसरे दिन अररिया जिले से गोताखोर को महानंदा नदी में तीनों लापता बच्चों को खोजने के लिए लगाया गया लेकिन अब तक बच्चों का शव बरामद नहीं हो पाया है। यह भी पढ़ें- महानंदा नदी में डूबे तीन बच्चों की तलाश दूसरे दिन भी जारी उन्होंने अंचलाधिकारी गणेश पासवान...