मधुबनी, दिसम्बर 29 -- झंझारपुर। अररिया संग्राम थाना परिसर में सोमवार की शाम एसपी योगेंद्र कुमार ने जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों से आए करीब 10 लोगों ने अपनी समस्याएं एसपी के समक्ष रखीं। जनसंवाद में अधिकांश शिकायतें जमीन विवाद से जुड़ी हुई थीं। एसपी योगेंद्र कुमार ने एक-एक कर लोगों की समस्याएं ध्यानपूर्वक सुनीं और संबंधित मामलों को गंभीरता से समझा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सभी मामलों का तकनीकी रूप से सही और समयबद्ध निष्पादन किया जाएगा। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया कि जमीन विवाद जैसे संवेदनशील मामलों में निष्पक्ष जांच कर शीघ्र समाधान की दिशा में कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। जनसंवाद के दौरान एसपी ने हाईवे पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी लोगों से जानकारी ली। उन्होंने अति संवेदनशील बिंदुओं के...