अररिया, अप्रैल 7 -- अररिया, निज संवाददाता अररिया विधायक आबिदुर रहमान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर फारबिसगंज अनुमंडल क्षेत्र के सिमराहा में चल रहे कसाई खाना को बंद करने की मांग की है। विधायक ने प्रधानमंत्री को लिखे पत्र में कहा है कि अररिया जिले में सभी जाति व धर्म के लोग आपसी भाईचारगी के साथ जीवन गुजर-बसर करते है। सभी जाति व धर्म के लोगों का आपस में बेटी, रोटी व भाईचारगियों का संबंध है। ये लोग कभी भी किसी बहकावे में नहीं आते है। यह जिला कृषि प्रधान जिला है और यहां के किसान पशुपालन कर परिवार का जीविकोपार्जन करते हैं। जिले के फारबिसगंज अनुमंडल में एक से अधिक कसाई खाना कार्यरत रहने के कारण जिले के गांवों में मवेशी चोरी की घटनाएं काफी बढ़ गई है।अपराधिक छवि के लोग किसानों का मवेशी चुराकर उस कसाई खाना में ले जाकर बेच देते है। उक्त ...