अररिया, जुलाई 10 -- अररिया, विधि संवाददाता। न्यायमंडल अररिया परिसर में जिला विधिक सेवा प्राधिकार अररिया के तत्वावधान में 18 जुलाई एवं 21 नवम्बर को विशेष लोक अदालत का आयोजन होगा। यह जानकारी प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष के हवाले से डीएलएसए सेक्रेटरी रोहित श्रीवास्तव ने दी। बताया कि 18 जुलाई की सुबह 10 बजे एवं 21 नवम्बर की सुबह इसी समय यह आयोजन होगा। डीएलएसए सेक्रेटरी रोहित श्रीवास्तव ने बताया कि इस लोक अदालत में धारा 138 एनआई एक्ट के अंतर्गत चेक बाउंस से संबंधित वादों का आपसी समझौते के आधार पर निपटारा किया जाएगा। डीएलएसए सेक्रेटरी रोहित श्रीवास्तव ने इच्छुक पक्षकारों से अनुरोध किया है कि वे अपने संबंधित कागजातों के साथ निर्धारित तिथि एवं समय पर व्यवहार न्यायालय परिसर में उपस्थित हों अपने वादों का नि...