अररिया, मार्च 10 -- अररिया, निज संवाददाता शहर की सफाई का काम एनजीओ को सौपने के खिलाफ नगर परिषद के दैनिक मजदूरों की हड़ताल लगातार दूसरे दिन मंगलवार को भी जारी रही। इस कारण लगातार दूसरे दिन भी शहर में साफ-सफाई पूरी तरह ठप रहा। शहर में जगह-जगह कचरा का अंबार लगा रहा और लोगों की परेशानी चरम पर रही।सफाई कर्मचारी संघ द्वारा आहूत हड़ताल के कारण दूसरे दिन भी कार्यालय कार्य सहित साफ-सफाई भी पूरी तरह ठप रहा।हालांकि दोपहर बाद नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी चन्द्रराज प्रकाश व सफाई कर्मियों के बीच हुई वार्ता के बाद मंगलवार को संध्या शिफ्ट से सफाई का काम शुरू कर दिया गया।सफाई कर्मचारी यूनियन के महासचिव संतोष कुमार ने बताया कि माहे रमजान को देखते हुए ईओ से वार्ता के बाद हड़ताल समाप्त करने का निर्णय लिया गया है। इधर सफाई कर्मियों ने बताया कि नगर परिषद उन्ह...