अररिया में एटीएम कार्ड की हेराफेरी कर खाता से उड़ाये 65 हजार
अररिया, जून 18 -- अररिया,निज संवाददाता अररिया शहर के बस स्टैंड रोड स्थित बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम बूथ पर रुपये निकालने गये एक व्यक्ति का एटीएम कार्ड बदलकर उनके खाते से 65 हजार रुपये निकालने का मामला सामने आया है। एटीएम कार्ड बदलने वाले शातिर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं। पीड़ित नगर थाना क्षेत्र के कमलदाहा पंचायत के बोची गांव के रहनेवाले निरंजन कुमार ने इस संबंध में नगर थाना में आवेदन देकर कार्यवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। निरंजन कुमार ने बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ बुधवार को शाम करीब चार बजे बस स्टैंड रोड स्थित बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम बूथ पर रुपये निकासी के गये थे। वह अपना कार्ड एटीएम मशीन डालकर पिन नंबर डाल रहे थे, उसी वक्त एक व्यक्ति उनके पास आया और उसे अपनी बातों में उलझने लगा,इस बीच वह व्यक्ति उनका कार्ड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.