अररिया, मार्च 14 -- अररिया,निज संवाददाता अररिया पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने एक ड्रग्स तस्कर को गिरफ्तार कर उनसे 1.5 किलो स्मैक बरामद किया है। बरामद ड्रग्स की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में डेढ़ करोड़ रुपये से अधिक आंकी जा रही है। अररिया आरएस की पुलिस टीम ने मुड़बल्ला के पास नहर मार्ग पर गुरुवार शाम की है।गिरफ्तार ड्रग्स तस्कर पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के कलियाचक थाना क्षेत्र के भागलपुर गांव रहनेवाला आवेदुर मोमिन है। वह पश्चिम बंगाल से सड़क मार्ग से अररिया के रास्ते फारबिसगंज के किसी छोटे तस्कर को स्मैक की डिलीवरी देने जा रहा था।शुक्रवार को पुलिस कार्यालय में एसपी जितेंद्र कुमार ने ड्रग्स तस्करी के खिलाफ की गई कार्रवाई का खुलासा करते हुए कहा कि अररिया आरएस की पुलिस टीम रूटिंग चेकिंग के दौरान अररिया- फारबिसगंज नहर रोड प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.