निज संवाददाता, मार्च 20 -- बिहार में खराब मौसम ने शुक्रवार को कई जगहों पर कहर बरपाया। अररिया जिले के फारबिसगंज में देर शाम आई तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि से कोठीहाट वार्ड संख्या 02 स्थित एक फूस के घर की दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे में एक मासूम बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक बच्चे की पहचान शिवम कुमार (उम्र 3 वर्ष) के रूप में हुई है, जो संजय राय का पुत्र था। संजय राय मूल रूप से सुल्तान पोखर के निवासी हैं और एक होटल में काम करके अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। अचानक आई इस आंधी ने उनके परिवार की खुशियों को पल भर में मातम में बदल दिया।पेड़ गिरने से तीन बच्चे घायल वहीं, फैंसी मार्केट के बगल स्थित लाल पक्का के दीवार पर पेड़ गिरने और पेड़ के कारण दीवार एक फुस के घर पर गिरने से तीन बच्चे रूप से घायल हो गए। इनकी हालत गंभीर बताई जा रही...