अररिया, अप्रैल 28 -- Bihar News: बिहार के अररिया जिले से ताल्लुक रखने वाले 144 बच्चों को मध्य प्रदेश के कटनी स्टेशन पर रेस्क्यू किए जाने के मामले में नया मोड़ आ गया है। सोमवार को शहर के एक होटल में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान जन जागरण शक्ति संगठन और पीड़ित बच्चों के अभिभावकों ने प्रशासन की कार्रवाई पर कड़ा विरोध जताया। अभिभावकों ने कहा कि उनके बच्चे किसी तस्करी का शिकार नहीं हो रहे थे, बल्कि उनकी सहमति से मदरसा शिक्षा के लिए जा रहे थे। इस दौरान प्रशासन की कार्यप्रणाली को मानवाधिकारों का उल्लंघन बताते हुए जवाबदेही तय करने की मांग की गई।टिकट के बावजूद बनाया बंदी प्रेस वार्ता में शामिल एक दर्जन से अधिक अभिभावकों ने बताया कि उनके बच्चे कई वर्षों से महाराष्ट्र और कर्नाटक के प्रतिष्ठित मदरसों में पढ़ रहे हैं। बच्चों के साथ उनके शिक्षक भी मौजूद थे ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.