पूर्णिया, सितम्बर 30 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। श्रीनगर पुलिस ने उफरैल के समीप जांच के दौरान एक ट्रक से 28 भैंस बरामद की। पुलिस ने मौके से तीन लोगों को पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार मवेशियों को ट्रक में ठूंसकर ले जाया जा रहा था। मामले में पशुओं की अवैध तस्करी और क्रूरता पूर्वक परिवहन को लेकर प्राथमिकी दर्ज की गई है। इस संबंध में श्रीनगर थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि पुलिस शाम में रानीबाड़ी से उफरैल की ओर गश्त कर रही थी। इसी दौरान सफेद-पीले रंग का ट्रक रजिस्ट्रेशन संख्या बीआर 50जीए 0109 पुलिस वाहन के बगल से तेजी से निकला। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: अररिया-पूर्णिया के तीन पशु तस्कर गिरफ्तार ट्रक से मवेशियों के कराहने की आवाज सुनाई दी। पुलिस ने चालक को रुकने का इशारा किया, लेकिन चालक वाहन लेकर भागने लगा। इसक...