अररिया, अप्रैल 17 -- अररिया, विधि संवाददाता। अपने दो दिवसीय कार्यकम के तहत पटना हाई कोर्ट के जस्टिस सह न्यायमंडल अररिया के इंस्पेक्टिंग जज संदीप कुमार का अररिया पहुंचे। अररिया आगमन के साथ ही उनका भव्य स्वागत किया गया। शुक्रवार सुबह सर्किट हाउस में उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस मौके पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश गुंजन पाण्डेय की अगुवाई में डीजे डिविजन व सीजेएम डिविजन से जुड़े न्यायिक पदाधिकारियों सहित वरीय अधिवक्ताओं उन्हें पुष्पगुच्छ देकर अभिनंदन किए। सुबह करीब 10.15 बजे इंस्पेक्टिंग जज न्यायमंडल अररिया स्थित न्याय वाटिका पहुंचे। न्याय वाटिका में इंस्पेक्टिंग जज संदीप कुमार कई फलदार व छायादार वृक्षों का रोपण किये। इसके बाद सभी कोर्ट का निरीक्षण करते हुए न्यायिक प्रक्रियाओं की जानकारी ली। दोपहर बाद लल्लू बाबू सभागार में जिला बार एसोस...