अररिया, मई 22 -- अररिया, वरीय संवाददाता अररिया-जोगबनी रेलखंड पर यात्रियों की लगातार बढ़ती संख्या को देखते हुए कम-से-कम चार अतिरिक्त पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन की जरूरत है, ताकि आम यात्रियों को सुगम एवं नियमित रेल सुविधा प्राप्त हो सके। इस संबंध में डीआरयूसीसी सदस्य रराजेश कुमार मिश्रा उर्फ राजा मिश्रा ने मालीगांव जीएम मांगों के संबंधी एक ज्ञापन भी सौंपा। बताया कि अमृत भारत एक्सप्रेस न्यू जलपाईगुड़ी से अमृतसर तक संचालित साप्ताहिक ट्रेन है तथा ठाकुरगंज से अररिया के बीच नए रेलखंड होकर गुजरती है, किंतु इस नए रेलखंड पर इसका एक भी ठहराव नहीं दिया गया है, जिससे आमजन एवं यात्रियों में काफी निराशा एवं दुख है। अत: जनहित को ध्यान में रखते हुए इस ट्रेन को नियमित रूप से संचालित किया जाए तथा कालियागंज एवं लक्ष्मीपुर स्टेशन पर 1 मिनट का ठहराव प्रदान करने ...