भागलपुर, जून 17 -- अररिया से रोशन कुमार की रिपोर्ट अररिया-पूर्णिया मार्ग स्थित जीरो माइल के समीप बाइक से गिरकर एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गये। इसे स्थानीय लोगों व परिजनों की मदद से सदर अस्पताल अररिया लाया गया। जहां चिकित्सकों की देखरेख में जख्मी युवक का इलाज किया जा रहा है। जख्मी युवक इम्तियाज बताया जा रहा है। बाइक के असंतुलित होने से यह हादसा हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...