अररिया, अप्रैल 11 -- अररिया, वरीय संवाददाता डीएम के कार्यालय कक्ष में शुक्रवार को मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाइट योजना के तहत जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता डीएम विनोद दूहन ने की। बैठक में योजना की प्रगति की विस्तृत समीक्षा करते हुए शेष कार्यों को निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। समीक्षा के दौरान बताया गया कि अररिया जिले के लिए कुल 30,980 सोलर स्ट्रीट लाइट लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। इसके तहत जिले के 211 ग्राम पंचायतों के 2,887 वार्डों में प्रत्येक वार्ड में 10-10 स्ट्रीट लाइट लगाने का निर्देश है। योजना को चार चरणों में पूरा किया जाना था, जिसमें से तीन चरणों का कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण हो चुका है। चौथे चरण में 5,890 स्ट्रीट लाइट के विस्थापन का लक्ष्य निर्धारित है, जिसमें अब तक 3,58...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.