खगडि़या, मई 16 -- बेलदौर । एक संवाददाता रोड पर खड़े हाइवा में चार चक्का वाहन के टकरा जाने से उस पर सवार बेलदौर नगर पंचायत के चार लोग घायल हो गए। जिसका इलाज अररिया जिले के रानीगंज सदर अस्पताल में किया जा रहा है। घटना शनिवार के अपरान्ह चार बजे के करीब अररिया रानीगंज मुख्य सड़क पर की बताई जा रही है। घायलों का पहचान बेलदौर नगर पंचायत निवासी विपीन विहंगम, ललन शर्मा के पुत्र मंगल कुमार, स्वर्गीय चंदेश्वरी प्रसाद शर्मा के पुत्र रणधीर शर्मा एवं महेन्द्र प्रसाद शर्मा के पुत्र अचुतम कुमार के रूप में की गई है। इस घटना में अचुतम कुमार के गंभीर रूप से घायल हो जाने की खबर है। यह भी पढ़ें- भूमि विवाद में पिता-पुत्र समेत चार की पिटाई जिसका पैर बुरी तरह जख्मी हो गया है। जानकारी के मुताबिक नगर पंचायत निवासी विपीन विहंगम अपनी पुत्री के विवाह के लिए वर देखने क...