अररिया, अप्रैल 16 -- अररिया, वरीय संवाददाता जिले के लिए यह अच्छी खबर है। जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुलभ एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से बहुत जल्द 'चिकित्सा आपके द्वार' कार्यक्रम शुरू किया जाएगा। इसके तहत स्वास्यकर्मी ग्रामीण क्षेत्रों में घर-घर जाकर लोगों की स्वास्थ्य जांच करेंगे। साथ उन्हें आवश्यक परामर्श देने के साथ साथ उपचार भी करेंगे। इससे सीधे आमजन तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुचेंगी और जन समुदाय की भागीदारी भी बढ़ेगी। यह जानकारी डीएम विनोद दूहन ने दी। उन्होंने इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग के सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक निर्देश भी दिए हैं। डीएम ने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाएं सीधे आमजन तक पहुंचाई जाएंगी, जिससे जन समुदाय की भागीदारी भी बढ़ेगी। यह भी पढ़ें- आंगनबाड़ी केंद्र और आयुष्मान आरोग्य मंदिर ...