अररिया, अप्रैल 30 -- अररिया, वरीय संवाददाता बाल श्रम उन्मूलन दिवस के अवसर पर गुरूवार को संयुक्त श्रम भवन अररिया के सभागार में श्रम अधीक्षक अमित कुमार की अध्यक्षता में जागरूकता कार्यक्रम सह शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य अररिया जिले को बाल श्रम मुक्त बनाने के लिए सामूहिक प्रयासों को मजबूत करना रहा। इस अवसर पर सहायक निदेशक, जिला बाल संरक्षण इकाई शंभू कुमार रजक ने कहा कि बाल श्रम उन्मूलन हेतु सरकार द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमों के साथ समाज के सभी वर्गों के लोगों को आगे आना होगा और इसके लिए सभी जागरूक रहने की जरूरत है। श्रम अधीक्षक अमित कुमार ने कहा बाल श्रम मुक्त करने के लिए लगातार ड्राइव चलाया जा रहा है और मुक्त कराए गए बच्चों को सरकारी योजनाओं से लाभान्वित भी किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- बाल श्रम उन्नमूलन को निकाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.