अररिया, अगस्त 11 -- अररिया, संवाददाता सोमवार को सीएम सम्राट चौधरी ने राज्यस्तरीय कार्यक्रम के माध्यम से सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के लाभार्थियों के बैंक खातों में (डीबीटी) के माध्यम से पेंशन राशि हस्तांतरित की गई। इसमें अररिया जिले के 2,84,258 पेंशनधारियों के खाते में 32.59 करोड़ की पेंशन राशि हस्तांतरित हुई। यह रिाश डीबीटी के माध्यम से गयी। इस अवसर पर जिला स्तर पर पेंशन दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें अपर समाहर्ता अनिल कुमार झा, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग दिलीप कुमार सहित बड़ी संख्या में लाभुक उपस्थित थे। इधर पेंशन राशि में हुई इस ऐतिहासिक वृद्धि तथा राशि के ट्रांसफर से जिले के वृद्धजन, विधवाएं, दिव्यांगजन एवं अन्य जरूरतमंद लाभार्थियों के बीच उत्साह और खुशी देखी गयी। इस विशेष अवसर को 'पेंशन उत्सव' के रूप में मनाया गया। ...