अररिया, सितम्बर 4 -- फुलेन्द्र कुमार मल्लिक अररिया, वरीय संवाददाता अररिया जिले में शुरू दो महत्वपूर्ण अभियानों में एक 'जांच एवं उपचार-चिकित्सा आपके द्वार' बुधवार से पूरे बिहार में शुरू हो गयी है। अररिया डीएम विनोद दूहन की रचनात्मक सोच व नवाचारी पहल को राज्य सरकार ने मॉडल मानते हुए प्रदेश के सभी जिले में इसे लागू कर दिया। यह जिले के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है। अब जिलेवासियों का इंतजार डीएम की दूसरी नवाचारी पहल 'डेटाबेस के जरिये सैटेलाइट से सरकारी जमीन की निगरानी' की है। बिहार में केवल अभी यह अररिया में ही शुरू हुई है। आने वाले समय में यह अभियान भी प्रदेश स्तर पर अपनी पहचान बना सकती है। पूरे

सरकारी जमीन की निगरानी डीएम विनोद दूहन कहते हैं कि दरअसल यह अवैध तरीके से सरकारी जमीन का अतिक्रमण कर रहे भूमाफिया से निपटने की डिजिटली हथियार है। सैटेलाइ...