अररिया-गलगलिया रेलखंड पर लक्ष्मीपुर व वर्धा स्टेशन के बीच कोल्हूआ में बने नया हॉल्ट
अररिया, मई 25 -- अररिया, वरीय संवाददाता अररिया-गलगलिया रेलखंड पर लक्ष्मीपुर एवं वर्धा स्टेशन के बीच कोल्हूआ गांव में नए हॉल्ट निर्माण की मांग की गयी है। लोगों का कहना है कि अररिया-गलगलिया रेलखंड के अंतर्गत कोल्हूआ गांव लगभग 35 गांवों के मध्य स्थित एक अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान है, जहां रेलवे हॉल्ट की बेहद आवश्यकता है। वर्तमान में लक्ष्मीपुर एवं वर्धा स्टेशन के बीच लगभग 15 किलोमीटर की लंबी दूरी होने के कारण क्षेत्र की जनता को रेल यात्रा के लिए भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। कोल्हूआ गांव भौगोलिक एवं जनसुविधा की दृष्टि से हॉल्ट निर्माण के लिए सबसे उपयुक्त एवं केंद्रीय स्थान है। यह पूरा इलाका बाढ़ग्रस्त क्षेत्र होने के कारण सड़क संपर्क कई बार बाधित हो जाता है, जिससे रेलवे ही आम जनता के लिए सबसे सुलभ एवं भरोसेमंद साधन बन जाता है। यदि कोल्हूआ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.