अररिया, फरवरी 15 -- अररिया, वरीय संवाददाता शनिवार को प्रधानाचार्य प्रोफेसर (डॉ.) रामदयाल पासवान के निर्देश पर सेहत केंद्र अररिया कॉलेज में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। अररिया कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रोफेसर (डॉ.) रामदयाल पासवान एवं डॉ. मोहम्मद खतीब हैदर (एम.बी.बी.एस, एम.डी.) द्वारा संयुक्त रूप से इस स्वास्थ्य परीक्षण- शिविर का उद्घाटन किया गया। डॉक्टर मोहम्मद खतीब हैदर द्वारा कॉलेज शिक्षक, कर्मी एवं छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य का परीक्षण किया गया एवं उन्हें उचित चिकित्सीय परामर्श भी दिया गया। ध्यातव्य है कि अररिया कॉलेज में सेहत केंद्र की स्थापना बिहार राज्य एड्स नियंत्रण सोसायटी द्वारा किया गया था , इसकी स्थापना का उद्देश्य विद्यार्थियों में स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता फैलाना था। वर्तमान में प्रधानाचार्य प्रोफेसर (डॉ.) रामदयाल...