अररिया, अप्रैल 2 -- अररिया, संवाददाता अररिया कॉलेज में चल रही स्नातक प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा बुधवार को भी शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गई। कॉलेज के मीडिया प्रभारी डॉ प्रभात कुमार सिंह द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक दोनों पालियों में कुल मिला कर लगभग 700 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए। बताया गया कि प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा कदाचार मुक्त रही। प्रथम पाली में कुल 335 परीक्षार्थी उपस्थित हुए। जबकि द्वितीय पाली कुल 364 परिक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। कहा गया कि कॉलेज के प्रधानाचार्य सह केंद्राधीक्षक प्रो. (डॉ.) रामदयाल पासवान का स्पष्ट निर्देश है कि परीक्षा में किसी भी प्रकार की अनियमितता या कदाचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। परीक्षार्थियों को सख्त हिदायत दी गई थी कि वे मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस या किसी भी प्रकार का चिट-पुर्जा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.